


ऊधमिसंहनगर जिले के सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में देर रात शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे करोड़ों का माल जल कर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल और सिडकुल की कंपनी के 10 वाहनों ने पांच घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

शनिवार रात करीब एक बजे सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी (Britannia factory fire ) में अचानक आग लग गई। यह देख कंपनी में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर एडीएम डॉ ललित नारायण मिश्र, एएसपी मनोज कत्याल, एसडीएम प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, फायर स्टेशन आफिसर सिडकुल ईशम सिंह टीम के साथ पहुंच गए।
इस दौरान दमकल के वाहन आग बुझाने में जुट गए। करीब 4 से 5 घंटे बाद दमकल के 10 वाहनों ने आग पर काबू पाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का कंपनी अधिकारी आंकलन कर रहे है।
हल्द्वानी, काशीपुर और जसपुर से पहुंचे वाहन
ब्रिटानिया कंपनी में लगी आग के बाद रुद्रपुर और सिडकुल दमकल के वाहन पहुंच गए। जो आग पर काबू पाने में नाकाफी साबित हुए। इसके बाद आग की बढ़ती लपटों को देख सिडकुल की कंपनी अशोका, टाटा और हिंदुस्तान जिंक के साथ ही सितारगंज, गदरपुर, काशीपुर, जसपुर और हल्द्वानी से भी फायर की एक एक वाहन मंगवाए गए। तब जाकर आग पर काबू पाया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा