हल्द्वानी में संदिग्ध मांस मिलने पर बवाल , पथराव-तोड़फोड़_भारी फोर्स तैनात..Video


हल्द्वानी। उजाला नगर क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क किनारे संदिग्ध मांस जैसा टुकड़ा मिलने पर माहौल अचानक गरम हो गया। देखते ही देखते इलाके में अफवाहें फैल गईं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे। कुछ संगठनों के लोग भी पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
भीड़ हुई उग्र, पथराव और तोड़फोड़
घटना की जानकारी मिलते ही माहौल बेकाबू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने बरेली रोड पर पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ ने एक डीलक्स रेस्टोरेंट पर हमला कर अंदर जमकर तोड़फोड़ की, जिससे रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रेस्टोरेंट को तत्काल बंद कराया।
हंगामे के दौरान अराजक तत्वों ने एक कार में भारी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग कर भीड़ को तितरबितर किया। कई उपद्रवी भाग निकले, जबकि कुछ को हिरासत में लिया गया।
ऑटो चालक पर हमला, अस्पताल में भर्ती
विवाद के बीच प्रदर्शनकारियों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया..
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मौके से संदिग्ध जानवर के मांस का टुकड़ा बरामद कर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता किसी अन्य स्थान से मांस का टुकड़ा खींचकर वहां ले आया था। मामले की जांच बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंप दी गई है, जबकि सैंपल परीक्षण के लिए लैब भेज दिया गया है।
गश्त और भारी पुलिस फोर्स तैनात
तनाव बढ़ने पर पुलिस ने बरेली रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी फोर्स तैनात कर दिया है। मेयर गजराज बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
एसपी क्राइम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित अप्रिय घटना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
पुलिस की जांच में सामने आया पूरा मामला
हल्द्वानी क्षेत्र में आज एक नवजात पशु का सिर मिलने की सूचना पर तनाव की स्थिति बनी। घटना के तत्काल बाद एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर पुलिस द्वारा आसपास के CCTV कैमरों की गहन जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता जंगल की ओर से यह अंग लेकर आता दिखाई दिया।
स्थानीय स्तर पर की गई जांच में भी यह संकेत मिला कि जंगल क्षेत्र में किसी पशु के ब्याने के बाद यह हिस्सा बाहर लाया गया।
तथ्यों के सामने आने पर संबंधित संगठनों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। साथ ही, शक के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इसपर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस ने जानवर की अवशेष को कब्जे में लेकर परीक्षण एवं अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
इसके बावजूद, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ इकट्ठा कर शहर के कुछ हिस्सों में अनावश्यक उपद्रव एवं तोड़फोड़ की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून व्यवस्था के विपरीत है।
ऐसे उपद्रवियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य रखने हेतु—
🔹 04 क्षेत्राधिकारी (CO)
🔹 सभी थानाध्यक्ष
🔹 पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं PAC
PHQ एवं रेंज से भारी पुलिस बल प्राप्त किया गया है एवं तैनात किया जा रहा है।
पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
साथ ही आवश्यकता अनुसार पैरामिलिट्री फोर्स की मांग भी की गई है।
नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क है, पुलिस का स्पष्ट संदेश-:
अब शहर में जो भी उपद्रवी कहीं भी दिखाई देगा, उसके विरुद्ध बहुत सख्ती से पुलिस कार्यवाही करेगी, और सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया जाएगा एवं तदनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
चप्पे- चप्पे पर अभिसूचना तंत्र के कर्मी तैनात है सभी उपद्रवी लोगों की वीडियोग्राफी कर कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय है —किसी भी तरह के भड़काऊ मैसेज, पोस्ट या कमेंट करने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस आमजन से शांति, संयम और अफवाहों से दूर रहने की अपील करती है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आया 8 साल का बच्चा_मौत..
दून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : विकास शर्मा को 3 महीने फील्डिंग के बाद मारी गई गोली..
36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर
हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..
हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..