

उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पयर्टकों के साथ बुरी तरह से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पहले आपको बता दें ऋषिकेश में राफ्टिंग क्षेत्र मुनिकीरेती-कौड़ियाला ईको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग गाइडों और पर्यटकों के बीच आए विवाद की खबर आती रहती है। अब ताजा मामला भी इसी क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

यहां राफ्टिंग गाइडों का वीडियो सामने आया है, जिसमें राफ्टिंग गाइड पतवारों से पर्यटकों की पिटाई कर रहे है. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं राफ्टिंग कंपनी और गाइडों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेंने की बात कही है. राफ्टिंग गाइडों द्वारा पर्यटकों मारपीट का वीडियो ऋषिकेश के पास ही ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पाइंट का बताया जा रहा है।
वीडियो एक-दो दिन पुरानी ही है, जो अब सामने आया है. हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने खुद ही वीडियो का संज्ञान लिया और राफ्ट के ऊपर अंकित उनके नंबर व राफ्टिंग कंपनियों के नाम से मामले की तफ्तीश शुरू की। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को इस तरह से खुली छूट नहीं दी जा सकती।
सोशल मीडिया पर झगड़े का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी पुलिस की ओर से स्वयं ही जांच की गई है.
इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही घटना में शामिल सभी राफ्टिंग गाइड और उनसे संबंधित राफ्टिंग कंपनियां के लाइसेंस निरस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..