

उत्तराखंड के नैनीताल में सैकड़ों आर.एस.एस.कार्यकर्ताओं ने सड़क में पथ संचलन कर अनुशासन का संदेश दिया। इन वरिष्ठ लोगों के साथ नन्हें मुन्हें बच्चे और बच्चों का ही एक बैंड भी पथ संचलन के दौरान साथ साथ चला।
नैनीताल के मल्लीताल में वर्ष प्रतिपदा नवसंवत्सर के इस वर्ष को आर.एस.एस.ने भव्य रूप से अपना वार्षिक पथ संचलन कर मनाया। संघ की यात्रा मल्लीताल में राम सेवक सभा से चलकर बड़ा बाजार होते हुए मल्लीताल फ्लैट्स मैदान तक चली। यहां यात्रा के पहुंचने के बाद सदस्यों ने आर.एस.एस.और राष्ट्रीयता के गीत गाए और फिर यात्रा सम्पन्न हो गई।
आर.एस.एस.के जिला संयोजक और मुख्य प्रवक्ता हेम चंद पाठक ने बताया कि संघ आज अपने संस्थापक, सरसंघचालक बलिराम हैडगेवार के जन्मदिन के साथ ही सृष्टि के प्रथम दिन के रूप में भी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि संघ इसे उत्सव न मानकर संकल्प के रूप में लेता है। संघ के विचारों में इस कार्यक्रम से समाज को एकत्रित करने का प्रयास किया जाता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन