

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रैफिक की अत्यधिक समस्या से जूझते लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन रानीबाग से हनुमानगढ़ तक रोप वे निर्माण की तैयारी कर रहा है। हाइकोर्ट से जनहित याचिका निस्तारित होने के बाद आज प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर स्टेक होल्डरों के साथ चर्चा की गई।
जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रोप-वे को लेकर आज एक बैठक हुई। बैठक्क में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एन.एच.ए.आई.), के.एम.वी.एन.के जी.एम.अब्ज प्रसाद वाजपई, एस.डी.एम.राहुल साह, ईओ नगर पालिका आलोक उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, व्यापार मंडल तल्लीताल अध्यक्ष मारुति साह समेत कुछ अन्य लोग मोजूद थे। आठ लाख रुपये की फीस से बनी प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई।
एन.एच.ए.आई.के सर्वे के बाद प्रोजेक्ट को वाईबल पाया गया। विभाग ने कहा कि लैंड की उपलब्धता को देखते हुए इस क्षेत्र में पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो जाएगी। एन.एच.ए.आई.की सर्वे एजेंसी के अनुसार वर्ष 2019 में 9.5 लाख पर्यटकों ने नैनीताल का दौरा किया था जिसपर उनसे सवाल किए गए तो वो जवाब नहीं दे सके। लगभग 11.45किलोमीटर की इस रोप वे में अच्छी खासी संख्या में यात्री आ जा सकेंगे।
इस रोपवे में रानीबाग से नैनीताल पहुंचने के लिए एक तरफ 45 मिनट का समय लगेगा। इसका हलद्वानी की तरफ वाला टावर रानीबाग मंदिर के समीप लगेगा जहां से ये ज्यूलिकोट में उद्यान की जमीन पर बने बीच के पिलर तक पहुँचेगा। यहां से यात्रियों को दूसरे रोपवे का सहारा लेकर नैनीताल के हनुमानगढ़ स्थित अंतिम टावर तक पहुंचना होगा। यात्रियों के लिए रानीबाग में कार पार्किंग की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हनुमानगढ़ और ज्यूलिकोट में जगह कम होने के कारण कुछ अधिक जगह की जरूरत है। एन.एच.ए.आई.ने तीन माह में डी.पी.आर.तैयार करने का आश्वासन दिया है।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि टावर लगने वाली तीनों जमीनों की क्लेरिटी संबंधित अधिकारी कराएंगे। उन्हीनें कहा कि प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट को लिखित रूप में मुझे दो तांकि उसे पढ़ा जा सके। ये भी कहा कि डी.पी.आर.के साथ ही बची हुई रिक्वायरमेंट को भी पूरा करते जाया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद