नैनीझील में मिला 9 दिन से लापता रोहन का शव_परिजनों में कोहराम..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक युवक की 9 दिनों की गुमशुदगी के बाद आज सवेरे नैनीझील से शव मिलने के बाद शहर में शोक का माहौल पसर गया। पुलिस ने झील से शव निकालकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया।।
नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित
शनिदेव मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक शव उतराता दिखाई दिया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय नाविको की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।
मामले के अनुसार, पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 20 वर्षीय युवक लापता था। परिजनों ने मल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है। युवक के अबतक वापस नहीं लौटने की जानकारी दी गई थी। आज सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र रोहन के रूप में कई। मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुष्कर के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal