खैरना में जोखिम भरा रेस्क्यू_गहरी खाई से युवक का शव निकाल लाई SDRF.. Video

उत्तराखण्ड के खैरना में एस.डी.आर.एफ.की टीम ने साहसिक रैस्क्यू कर गहरी खाई से युवक का शव बरामद किया।
आज दोपहर भवाली कोतवाली को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से एस.डी.आर.एफ.की टीम आवश्यक रैस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति रात के समय उस गहरी खाई में गिर गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।
जानकारी मिली कि मृतक का नाम उमेश सिंह कुंवर है और वो पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यरत था। टीम कप्तान ने रैस्क्यू कर्मियों की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सावधानीपूर्वक रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और विधिक कार्यवाही के लिए पुलिस के सुपुर्द किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..