वैभव मर्डर केस में फरार मुकुल जैन पर ₹25 हजार का इनाम घोषित


नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मुकुल जैन पर पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस के अनुसार, FIR संख्या 37/2026 धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज मामले में आरोपी मुकुल जैन, निवासी गंगोत्री विहार वेस्ट चौपड़ा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, घटना के बाद से लगातार फरार है।
आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। उपचार के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है।
पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर तत्काल सूचना दें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल – 9411111212
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी – 9411112743
पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल – 9411110152
पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर – 9411112097
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी – 9411112875



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वैभव मर्डर केस में फरार मुकुल जैन पर ₹25 हजार का इनाम घोषित
CBSE 12th Result 2026 (OUT) – नतीजे ऐसे करें चेक _टॉपर्स का आंकड़ा…
Nainital : हेड़िया स्कूल जहां शिक्षक गायब_ वहां CDO बने गुरुजी..
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले_ सीएम ने आधी की फ्लीट, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’..
उत्तराखंड-नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में मिली मरीज की खून से लतपथ लाश..