हरेला पर दिखी प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी_ हजारों पौधों का रोपण..


हरेला पर्व के अवसर पर नैनीताल जिले में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड, ग्राम पंचायत और वन पंचायतों तक हजारों पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान लोगों ने सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल कमिश्नरी परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए हर व्यक्ति से अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
वहीं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर अधिकारियों को मानसून के दौरान तय लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में भीमताल विकास भवन सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वन, कृषि, उद्यान, भेषज, सहकारिता और ग्राम्य विकास विभागों के सहयोग से पूरे जिले में यह अभियान जारी है। हरेला पर्व पर हुए इस जन अभियान ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सामुदायिक सहभागिता का मजबूत संदेश दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता