

उत्तराखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है रेड अलर्ट वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। हिदायत देते हुए कहा, भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
साथ ही चारधाम यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि यात्रा करते हुए खड़ी ढलानों पर नजर रखें। इसके अलावा नदी-नालों व निचले इलाकों व बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
नैनीताल अल्मोड़ा सहित पांच जिलों में भारी बारिश के मद्देनज़र स्कूल बंद
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पहली से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल, चंपावत डीएम नवनीत पांडे और नैनीताल डीएम वंदना ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी, कुछ जगहों में भारी और कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसे देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है। निर्देश की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..