हल्द्वानी में नि:संतानों के लिए उम्मीद की किरण_ सीड्स ऑफ इनोसेंस..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में पहाड़ी क्षेत्रों के उन दंपत्तियों को अब हल्द्वानी में लाभ मिलेगा को संतान सुख से वंचित हो रहे है । सीड्स ऑफ इनोसेंस के अस्पताल व लैब सेंटर का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने उद्घाटन किया है।


नैनीताल जिले का हल्द्वानी लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी होता जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को देखते हुए यहां आए दिन अस्पताल और लैब सेंटर खुलते जा रहे हैं। इसी क्रम में मैदानों समेत पहाड़ी क्षेत्र को संतान प्राप्ति संबंधी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अंतराष्ट्रीय चेन सीड्स ऑफ इनोसेंस का एक अस्पताल हल्द्वानी में खोला गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा और कॉपरेटिव मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने अस्पताल का उद्घाटन किया।


सीड्स ऑफ इनोसेंस की कुमाऊं चेप्टर की फाउंडर डायरेक्टर गौरी अग्रवाल ने बताया कि इसके 30 से अधिक सेंटर हैं। ये रिप्रोडक्टिव जैनेटिक्स अथवा ‘आनुवंशिक पुनर्संयोजन’ विभिन्न जीवों के बीच आनुवंशिक सामग्री का एक आदान-प्रदान है, जो संतानों की उत्पत्ति की तरफ ले जाता है।

इसमें ऐसे लक्षणों का संयोजन होता है जो माता-पिता में पाए जाने वाले लक्षणों से अलग होते हैं। उन्होंने बताया कि इस विधि से उन लोगों को लाभ मिलेगा, जिन्हें संतान प्राप्ति नहीं हो रही है। उन्होंने ये भी बताया कि यहां ऐसे लोगों को इलाज कर फायदा भी पहुंचाया जाएगा।

इसकी शाखाएं ओमान और अफ्रीका के साथ ही भारत मे भी हैं। 30 से अधिक ब्रांच वाले आई.वी.एफ.की एक शाखा का उद्घाटन हल्द्वानी के हीरा नगर में आज किया गया। मंत्री रावत ने बताया कि प्रदेश के 60 लाख आयुष्मान कार्ड धारकों में से 12 लाख ने मुफ्त ईलाज करा लिया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *