

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से नदी नाले अपने उफान पर हैं । वहीं आज रामनगर से रानीखेत को जाने वाले रास्ते पर मोहन के पास पन्याली स्रोत पर बना पुल पानी के तेज बहाव से पुल टूट गया। पुल के टूटने के कारण रामनगर से रानीखेत को जाने वाले वाहन भी पुल के टूटने से दोनों तरफ फस गए और वाहनों की आवाजाही पुल टूटने के कारण दोनों तरफ बंद हो गई है।
उत्तराखण्ड की बरसात ने नदी नालों पर बने पुलों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। पहाड़ों की बारिश से रामनगर के पन्याली पुल में दरारें आ गई और पुल टेड़ा हो गया।खबर लिखे जाने तक सूचना है कि पुल तेज़ बहाव में टूट गया है।
नैनीताल जिले में रामनगर से रानीखेत मार्ग में पड़ने वाले मोहान गांव के समीप पन्याली स्रोत पर एक पुल बना है। पहाड़ों में पिछले दिनों से लगातार हुई बरसात के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। ऐसे में पन्याली पुल की बुनियादें भी हिल गई जिससे न केवल पुल पर दरारें आ गई बल्कि पुल टेड़ा भी हो गया है।
पुल पर बनी लोहे की रेलिंग जहां टेडी हुई वहीं उससे जुड़े पैराफिट में दरार देखने को मिली। राहगीरों के अलावा नाले के तेज बहाव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई।
पुल की स्थिरता ढीली होने के बाद प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ से रोक दी। इससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video