“रामनगर-बेलगढ़ नाला उफान पर : पानी के तेज बहाव में कार बहने से मचा हड़कंप, चालक सुरक्षित” VIDEO


रामनगर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर स्थित बेलगढ़ नाले में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, तेज बहाव के बीच एक कार नाले में बह गई। गनीमत रही कि कार चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रामनगर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तेज बहाव और पानी से ढके सड़क मार्ग के कारण चालक को रास्ता समझ नहीं आया और वाहन सीधा नाले में चला गया।
स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के दौरान बेलगढ़ नाले जैसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतें और पानी के तेज बहाव में जोखिम न लें



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को