Ad

रामनगर : फाटो ज़ोन में टस्कर के सामने पयर्टकों की जान से खिलवाड़,बड़ा एक्शन..Video वायरल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : रामनगर में कॉर्बेट पार्क के नजदीकी तराई पश्चिम वनप्रभाग के फाटो जोन में नियमों का उल्लंघन करने पर डीएफओ ने बड़ी कार्रवाई की है| डीएफओ ने फाटो जोन में संचालित एक जिप्सी, चालक व नेचर गाइड को अनिश्चित काल के लिए बैन किया हैं| साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है|

ADVERTISEMENTSAd


तराई पश्चिम वनप्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि बीते दिनों फाटो जोन में जिप्सी सफारी के दौरान जिप्सी को हाथी के बेहद नजदीक ले जाने का मामला सामने आया था| बताया कि मामले की जांच करने पर जिप्सी चालक व नेचर गाइड की लापरवाही सामने आई है|

इस पर कार्रवाई करते हुए जिप्सी, जिप्सी चालक व नेचर गाइड को अनिश्चित समय के लिए फाटो जोन में बैन कर दिया है| उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की लापरवाही करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जायेगा व नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी ।

बड़ी लापरवाही का वीडियो वायरल

फाटो जोन में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की नियमों का उल्लंघन करते हुए जिप्सी चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चालक द्वारा जिप्सी को विशालकाय हाथी के बिल्कुल नजदीक ले जाया गया। गनीमत रही या किस्मत अच्छी रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिप्सी में मौजूद पयर्टकों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। मामले में वन प्रभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिप्सी,जिप्सी चालक और नेचर गाइड पर बैन लगा दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *