नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा_आंदोलन तेज


हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।
अभियान में क्षेत्रीय विधायक सुमित ह्रदेश ने सहभागिता करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए अभिशाप है। इसके खिलाफ जनजागरूकता और सामाजिक भागीदारी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू ने कहा कि नशा तस्करों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अभियान में राजपुरा पुलिस, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने राजपुरा को नशामुक्त बनाने और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा_आंदोलन तेज
Uttrakhand_ पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा, 14 वर्षीय बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम
Uttrakhand_ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, नाना-नानी और मासूम नाती की दर्दनाक मौत
19 बिंदुओं पर होगा निजी स्कूलों और कोचिंगों का सेफ्टी ऑडिट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
हल्द्वानी – मेन बाजार में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..Video