उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश..


आज 10 अक्टूबर को उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल समेत बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

राज्य के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही। अल्मोड़ा में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है।
देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..
उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…
हाईकोर्ट में मुख्य सचिव_नैनीताल की हैरिटेज लाइब्रेरी और सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल…