बोहरकून की पहाड़ियों पर आफत भरी बारिश, घरों में घुसा मलवा,आपदा को याद कर सहमे लोग ,देखिये वीडियो


नैनीताल :- उत्तराखंड के भीमताल में भारी बरसात के कारण पानी के साथ बहकर मलुवा सड़कों में आ गया । मलुवे को देखकर बरसातों के दौरान आपदा की याद आ गई ।
नैनीताल जिले में भीमताल के बोहराकुन इलाके के मल्लिकार्जुन स्कूल के पास पहाड़ी से बहुत बड़ी संख्या में मलुवा आ गया । बोहराकून से सूर्यागांव को जाने वाली रोड बंद हो गई । इस कारण स्कूल के बच्चों और यात्रियों को आने जाने में काफी असुविधा हो गई । मल्लिका अर्जुन स्कूल के अध्यापक कृष्णा ने ग्राम प्रधान जया बोहरा को इसकी सूचना दी जिसके बाद लोक निर्माण अधिकारी को सूचित किया गया ।
बताया गया है कि जे.सी.बी.लगाकर मलबे की सफाई की गई और यात्रियों की आवाजाही के लिए रोड को खोल दिया गया । पहाड़ी से आए मलुवे के कारण देवेंद्र सिंह बोहरा और लाल सिंह बोहरा के घर में मलुवा और पानी घुस गया । ग्रामीणों ने दोनों के घरों में घुसे मलुवे को निकाला ।
वहीं भीमताल में बरसात और ओलावृष्टि से आए भूस्खलन में एक गोठ में दबकर गाय की मौत, दो बछड़ों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं, फलों और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है ।
शनिवार को हुई बेमौसमी ओलावृष्टि ने भूस्खलन को जन्म दिया । भूस्खलन से एक गाय का गोठ दब गया जिसमें एक गाय की दबकर मौत हो गई । गोठ स्वकमी ने दो बछड़ों को रैस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..