आफत की बारिश_ नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर दिखा लाइव भूस्खलन, सड़क खोलने में जुटा विभाग…Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। प्रशासन ने मार्ग खोलने के लिए जे.सी.बी.को लगा दिया है।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आफत बढ़ा दी हैं।जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है
नैनीताल से कुछ दूरी पर सोमवार देरशाम लगभग साढ़े छ बजे हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)में नैनागांव हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी से मलवा और पत्थर भर-भराकर गिर गया। सड़क पर मलुवा आने के बाद मोटर मार्ग बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
दुपहिया, कार, बसों से आवाजाही करने वाले यात्री रास्ते में ही फंस गए। विभाग ने जे.सी.बी.से मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन मलवा ज्यादा मात्रा में होने के कारण मार्ग खुलने में समय लग सकता है। मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी के बाद लोगों ने वैकल्पिक मार्गो का रुख अपनाया। राहगीर अभी भी बड़ी संख्या में मार्ग में फंसे हुए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video