

उत्तराखंड शूटिंग के लिए बालीवुड के कलाकारों की पसंदीदा जगह बन चुका है। राज्य बनने से पहले और राज्य बनने के बाद दर्जनों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं। वहीं बीते कुछ सालों से ओटीटी के लिए कई वेब सीरीज की भी शूटिंग उत्तराखंड में हो चुकी है।
वहीं अब हल्द्वानी में मशहूर बॉलीवुड कलाकार राहुल देव को लेकर एक वेब सीरीज की शूटिंग शहर के निजी स्कूल की क्रीम लोकेशन में शुरू हो गयी है।
बताया जा रहा है इस वेब सीरीज की स्टार कास्ट में राहुल देव के अलावा हिना खान और चंकी पांडे सरीखे बॉलीवुड के फेमस एक्टर इस वेब सीरीज़ की शूटिंग मैं शामिल होने हल्द्वानी पहुंचने वाले हैं।
हालांकि इस वेब सीरीज़ का नाम क्या है,अभी सीक्रेट रखा गया है। GKM News के संवाददाता जब शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचे तो उस वक्त राहुल देव एसएसपी के गेट अप में शॉट देते हुए बिजी दिखे।
प्रोडक्शन के लोगों से बात करने पर पता चला कि बिग बॉस फेम हिना खान और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार चंकी पांडे भी इस वेब सीरीज़ की शूटिंग करने हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। धाकड़ सितारों से सजी इस वेब सीरीज़ की स्टोरी और अन्य कलाकारों के बारे में फिलहाल उन्होंने सीक्रेट रखा है।
इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान फेमस एक्टर राहुल देव SSP के लुक में गजब ढाते नजर आ रहे हैं। फेमस कलाकारों के अलावा इस वेब सीरीज में हल्द्वानी के लोकल कलाकारों को भी मौका दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal