नैनीताल में 11 बजे दुकान बंदी का विरोध, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप


उत्तराखण्ड के नैनीताल में व्यापारियों ने मल्लीताल कोतवाली में पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात 11 बजे जबरन व्यापारियों को दुकानें बंद करने पर मजबूर कर रही है जबकी नैनीताल पर्यटन नगरी है।
मल्लीताल कोतवाली में आज व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कहा कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस रोज 11 बजे दुकानों को बंद कर रही है जिससे उनके व्यवसाय में घाटा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आर्डर नहीं है की दुकानों को 11 बजे तक ही खोला जाए। जबकि उनके पास शासन का वो पत्र है जिसमें पर्यटक स्थलों में दुकान 24 घंटे खुले रखने की अनुमाती दी गई है। रात 11 बजे दुकान बंद होने से व्यापारियों को परेशानी हो ही रही है, साथ ही यहां आने वाले सैलानियों को काफी दिक्कतो सामना करना पड़ रहा है जिसे व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आंदोलनरत व्यापारियों ने कहा की मंगलवार को भी कोतवाली में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस इसी तरह मनमानी जारी रखेगी तो बाजार बंद भी करने में व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो व्यापारी अपना प्रतिष्ठानों बंद करके अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..