

उत्तराखंड शासन ने बीते दिनों पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी की थी. अब इसकी आधिकारिक रूप से वेतनमान का आदेश भी शासन द्वारा जारी कर दिया गया है. कुल 37 पीसीएस अधिकारियों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि वेतनमान बढ़ाने के बाद यह अधिकारी उन्हीं पदों पर रहेंगे, जहां पर अभी तैनाती है।

बताते चलें बीते 15 दिनों से शासन में अधिकारियों की जिम्मेदारियां में फिर बदला हुआ, जहां कई जिले के जिलाधिकारी बदले गए तो पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव देखा गया. इसके साथ ही लंबे समय से इंतजार कर रहे पीसीएस अधिकारियों के भी वेतनमान में बढ़ोतरी हुई है।
शासन ने 37 पीसीएस अधिकारियों की डीसी की थी. जिसमें ग्रेड पे-78,800 पर 39 अधिकारियों के नाम पर विचार चल रहा था. जिसमें आज 27 नामों पर मुहर लगाई गई है, वहीं 10 पीसीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर ग्रेड पे- 7600 किया गया है. अभी दो नामों पर मंथन जारी है।
बीते 4 दिन पहले इन अधिकारियों की डीपीसी पूरी हो गई थी, अब जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. उसमें ऋषि कुमार, सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र,अशोक कुमार पांडे,विप्र त्रिवेदी,अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, इला गिरी,राहुल कुमार गोयल,जय भारत सिंह,वीर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुंदरलाल सेमवाल, मोहन सिंह,गिरीश चंद्र गुणवंत, शिवचरण द्विवेदी, प्रकाश चंद दुमका, चंद्र सिंह मर्तोलिया,हेमंत कुमार वर्मा,उत्तम सिंह चौहान,जगदीश चंद्र कांडपाल,चंद्र सिंह, अशोक कुमार जोशी,अरविंद कुमार पांडे, कृष्ण कुमार मिश्रा और प्यारेलाल के साथ ही सुंदरलाल सेमवाल शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..