भारी सुरक्षा के बीच कैंची धाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू_बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन..Video


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किये। भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति ने सम्पूर्ण मंदिर के दर्शन किये। सुरक्षा के मद्देनजर कैंची धाम में कुछ समय के लिए भक्तों का प्रवेश बन्द कर दिया गया था।
राष्ट्रपति के दर्शन के बाद मंदिर को भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके पश्चात, राष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविधालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत कर मैडल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। इस दौरान उनके साथ ऊत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.)गुरमीत सिंह, आयुक्त, आई.जी., डी.एम.और एस.एस.पी.समेत केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसी मौजूद रही।
राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। ऐतिहासिक राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। राजभवन के मुख्य द्वार का यह शिलान्यास इस धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
राजभवन नैनीताल, जो विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्वितीय स्थान रखता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..
Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..
बजट केवल आय-व्यय नहीं, विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप : मुख्यमंत्री