

उत्तराखंड : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि प्राधिकरण के चेयरमैन ने अपने पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सीएम धामी की प्राधिकरण में धमक के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दिनों सीएम धामी ने प्राधिकरण में तैनात रहे अरुणेंद्र चौहान के तबादला यहां से कर दिया था। अरुणेंद्र और चेयरमैन दोनों की ही तैनाती त्रिवेंद्र काल मे हुई थी। इन दोनों को एक पूर्व सीएम और उनकी बेटी का भी करीबी बताया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी। आज एकाएक चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हैं। उनका फोन स्विच ऑफ है। उनका कार्यालय इस्तीफे को दबी जुबान स्वीकार कर रहा है। लेकिन खुलकर नहीं बोल रहा।
आपको बता दें कि स्वस्थ्य प्राधिकरण के पास आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान उत्तराखंड योजना के संचालन का जिम्मा है। तमाम अस्पताल इनसे सम्बद्ध है। अस्पतालों को पैनल और डि पैनल करने के नाम पर भी गुजरे सालों में कई चर्चे हैं ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..