Ad

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में,चुनाव की अधिसूचना जल्द..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 100 नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष और वार्डों की आपत्तियों का निपटारा रविवार को पूरा कर लिया गया। इसके बाद शहरी विकास निदेशालय ने दोनों रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं, जिसके आधार पर शासन अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम तैयार करेगा।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार रात तक शहरी विकास निदेशालय ने मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण पर आई आपत्तियों का निपटारा किया और रिपोर्ट शासन को भेजी। रविवार को दिनभर जिलेवार रिपोर्टें प्राप्त होती रहीं, जिनमें से अधिकांश जिलों की रिपोर्ट निदेशालय को मिल चुकी थी, केवल देहरादून, अल्मोड़ा और हरिद्वार की रिपोर्ट बाकी थी। निदेशालय ने बताया कि इन रिपोर्टों का अध्ययन करने के बाद शासन अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रस्ताव भेजा जाएगा।

जिन आपत्तियों का निपटारा किया गया, वे शहरी विकास निदेशालय द्वारा तय की गई नियमावली के तहत परखी गई थीं। जिलाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर आपत्तियों की सुनवाई और निपटारा इसी नियमावली के आधार पर किया। माना जा रहा है कि इस सप्ताह प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, जिससे आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page