उत्तराखंड में प्री मानसून सूखा, तपिश और उमस ने किया बेहाल_इस दिन से बरसेंगे मेघ..

उत्तराखंड में इन दिनों सूरज की तपिश चरम पर है।झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को पहाड़ी जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में सूरज के तल्ख तेवर ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, बुधवार यानी कल से लोगों को राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
प्रदेश में प्री मानसून की बारिश रुकने के बाद से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। दिन के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है। सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह से निकली चटक धूप ने उमस बढ़ाई और गर्म हवाओं ने और परेशानी बढ़ा दी। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देहरादून के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। शहर का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ते चढ़ते सूरज की तपिश में बढ़ती चली गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल 11 जून तक उत्तराखंड तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..