सियासी घमासान_भाजपा ने भवाली सभासद पर लगाए गंभीर आरोप,कहा_ पाकिस्तानी कनेक्शन..


भवाली –
नाबालिग बच्ची से दुराचार के मामले को लेकर भवाली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पालिका के एक वर्तमान सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
पालिका पर मिलीभगत के आरोप
भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने आरोप लगाया कि नगरपालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जे कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनसांख्यिकी और डेमोग्राफी को बदलने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि एक सुनियोजित गतिविधि की ओर इशारा करता है, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
भूमि खरीद-फरोख्त और मस्जिद भूमि की जांच की मांग
भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने आरोप लगाया कि पालिका के एक सभासद के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं और उनके जरिए विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा–रेहड़ क्षेत्र में बसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मस्जिद की भूमि की भी जांच कराने और तथाकथित लैंड व लव जिहाद में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एनओसी और असेसमेंट पर सवाल
भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि अवैध जमीनों पर बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए एनओसी पालिका की मिलीभगत से दी जा रही है।
वहीं भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा अवैध भूमि पर बनाए गए मकानों का असेसमेंट तक कर दिया गया, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज
अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के अवैध निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पालिका ने क्या कहा..
मामले पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। समिति 15 दिनों के भीतर रेहड़–टमट्यूड़ा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पहले ही जेल भेजा जा चुका है आरोपी
बताते चलें नाबालिग से दुराचार के मामले में पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, लगाए गए अन्य आरोपों पर जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडेय, गौतम मटियाली , राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष , कंचन साह, हिमांशु रावत , उज्ज्वल चंद्रा , वैभव आनंद , रेहान, आयुष कुमार, विद्या पढ़ालनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal