

हल्द्वानी: महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है.पॉक्सो कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.।

पुलिस ने फरार चल रहे बोरा पर शिकंजा और कस दिया है. पुलिस अब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है.इसके लिए कोर्ट की आदेश पर पुलिस द्वारा धारा 82 के तहत नोटिस की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने बोरा के घर पर नोटिस चस्पा कर ढोल के साथ मुनादी शुरू कर दी है।
हल्द्वानी के मुखानी और मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित घर में नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से मुनादी कर क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी है।
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है मुकेश बोरा।
एक सितंबर को लालकुआं थाने में एक महिला कर्मी ने मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल पर केस दर्ज कर लिया था। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की बेटी के बयान के आधार पर बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी।
पॉक्सो की धारा बढ़ाने के हफ्तेभर बाद भी पुलिस मुकेश बोरा और उसके चालक को पकड़ नहीं सकी है। बोरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर कई जगह छापेमारी की और कई लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है लेकिन आरोपी बोरा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…