खेत से थाली तक पहुंचा जहरीला धतूरा, एक गलती से परिवार की हालत बिगड़ी..


उत्तराखंड में नैनीताल के निगलाट में जहरीला पौधा ‘धतूरा’ खाने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को देर रात बी.डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चला।
नैनीताल के निकट गेठिया से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन स्थित निगलाट सिरोड़ी गांव निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी, मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। कमजोर आंखों के कारण वह गलती से साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई।
शाम को लक्ष्मी देवी, उनके 56 वर्षीय बेटे करन रौतेला और 25 वर्षीय बहू प्रियंका ने वही सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। वहीँ घर पर मौजूद पीड़ित की बेटी कोमल ने जब उनकी हालत देखी तो पूछताछ की।
इसके बाद खेत में जाकर देखा तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था। आनन-फानन में कोमल व अन्य परिजन तीनों को देररात बी.डी.पांडे अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बारिश के दौरान भवाली बायपास पर भूस्खलन_Video
खेत से थाली तक पहुंचा जहरीला धतूरा, एक गलती से परिवार की हालत बिगड़ी..
चारधाम यात्रा SOP में संशोधन के निर्देश_ हाईकोर्ट ने जताई चिंता..
पूर्व सांसद के.सी सिंह बाबा के पौत्र को मिली शेरवुड की कैप्टंसी
नैनीताल पुलिस का अपराधियों पर बड़ा वार,7 वांटेड गिरफ्तार_ 2 जिला बदर