Ad

ऐतिहासिक होगी PM मोदी की रूद्रपुर की रैली- कुनियाल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – लालकुआं : रूद्रपुर के मोदी मैदान में 2 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के महामंत्री रमेश कुनियाल ने पूरी ताकत झौक दी है। उनके नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के कई गावों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि अब की बार भाजपा देश में 400 से अधिक सीटों पर विजयी होगी।

ADVERTISEMENTSAd


यहाँ जनसंपर्क के दौरान लालकुआं पहुंचे बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के महामंत्री रमेश कुनियाल ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूद्रपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में लगभग 2 लाख से अधिक लोग शामिल होगें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में देश की सुरक्षा से लेकर गरीब,असहाय मजदूर,युवा, अल्पसंख्यकों के लिए बेहतरीन कार्य किए है उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण इसका जीता जागता उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े से बड़े फैसले लेकर विश्व में मिसाल कायम की है।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा जिसकी नींव प्रधानमंत्री ने रख दी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली एक ऐतिहासिक होने जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है लोग काग्रेंस मुक्त भारत देखना चाहते हैं।


उन्होंने काग्रेंस पर तंग कंसते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई लोग काग्रेंस निति से तंग हो चुके हैं तथा अपने शीर्ष नेतृत्व से नाराज है जिसके चलते भाजपा का दामन थाम रहे हैं वही आज काग्रेंस के कार्यकर्ता मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब की बार भाजपा देश में 400 से अधिक सीटों पर विजयी होगी। तथा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर भाजपा का झंडा लहराएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से रैली में पहुंचकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *