
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सिल्कियारा के ऑपरेशन टनल में मिशन जिंदगी से जुड़ी तस्वीरों का एक कोलाज़ उपहार स्वरूप भेंट किया।
इसमें सबसे ऊपर मिशन सिलक्यारा लिखा है और नीचे सुरंग से 41 मज़दूरों को बाहर निकालने के अभियान से जुड़ी 12 तस्वीरों का कोलाज़ है. इनमें से एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे अभियान का निरीक्षण करते हुए देख रहे हैं. तो एक अन्य में सीएम धामी एक मज़दूर को गले लगाते दिख रहे हैं. 17 दिनों तक उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे रहने के बाद 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
इस सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों में 15 झारखंड, आठ उत्तर प्रदेश, पांच-पांच बिहार और ओडिशा से, तीन पश्चिम बंगाल से, दो-दो असम और उत्तराखंड से थे जबकि एक श्रमिक हिमाचल प्रदेश से था।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..