पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे की घोषणा..


उत्तराखंड के पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास एक मैक्स वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिरकर बरसाती नाले में समा गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन छात्राएं शामिल हैं, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के निवासी हैं।
हादसा मंगलवार शाम लगभग 5 बजे हुआ जब मैक्स मुवानी से बोकटा गांव जा रही थी। भंडारीगांव पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो और लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार भी समान आर्थिक सहायता देगी।
वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।’



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर