पिथौरागढ़ : यूथ कांग्रेस ने की “रोजगार दो ,युवाओं को न्याय दो” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत..

आज दिनांक 25 सितंबर को यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा “रोजगार दो ,युवाओं को न्याय दो” हस्ताक्षर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई ।
मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी हृदयेश कुमार जी की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर की अध्यक्षता में गांधी चौक में एकत्रित होकर युवाओं द्वारा सभा की गई
और हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात कर लोगो और युवाओं से बैनर में हस्ताक्षर कर मुहीम का आगाज किया गया।
इस अवसर पर कहा गया की आज पूरे देश और प्रदेश में युवा बेरोजगार है

,इन 5 सालो में डबल इंजन सरकार द्वारा कोई भी रोजगार की विज्ञप्तियां नही निकाली गई ,इन सालो में मात्र युवाओं को ठगने एवं रोजगार के नाम पर भ्रमित करने का कार्य किया है जिसका जवाब अब युवा इनको देने को तैयार है।
वक्ताओं ने कहा की यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में युवाओं को लेकर एक रजिस्टर बनाएगी जिसमे हर गांव से लेकर शहर तक के बेरोजगार युवाओं को जोड़ा जायेगा और एक बैनर तले लाकर इनकी लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा और इसी मुहीम के तहत युवाओं द्वारा भाजपा सरकार को आने वाले 2022 के चुनाव में देव भूमि से खदेड़ा जायेगा ।
इस मुहीम के साथ साथ अन्य बिंदुओं को लेकर भी यूथ कांग्रेस की एक बैठक कार्यालय में ली गई जिसमे आने वाले समय के कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर द्वारा यूथ कांग्रेस की मुहीम की सराहना की गई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव करन सिंह,शुभम बिष्ट,शिवम पंत,शिवानी कोहली,काजोल बसेड़ा,दीपक जोशी,राहुल भट ,पंकज बिष्ट,रोहित कुमार,अनुराग,संजय कुमार,हिमांशु कुंवर,कविराज महर,दानू कन्याल,दीपक खड़ायत, हेम चन्द्र ओझा,नवीन ऐरी,सौरभ खड़ायत,लोकेश पांडे,घनस्याम लाल,विजय कुमार,आनंद धामी,पारस सिंह,अमित जोशी,प्रदीप महर,योगेश कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता