Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर self difence‘ कार्यशाला, SSP ने कहा “अब समय है अपनी ताकत दिखाने का”
हल्द्वानी, नैनीताल।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक सराहनीय पहल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में ‘सेल्फ डिफेंस टेक्नीक एवं अपराध जागरूकता’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा –
“That’s it the time now -show your power.”
उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे “Physically Fit और Mentally Hit” बनकर समाज में सुरक्षा और सेवा का मजबूत उदाहरण पेश करें।
आत्मरक्षा के गुर सिखाए
कार्यशाला में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी और महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर ने महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बताया गया कि अचानक होने वाले हमलों या छेड़छाड़ की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इसमें सिंगल और डबल हैंड ग्रैप डिफेंस, हेयर पुल डिफेंस, नाइफ अटैक डिफेंस सहित रोजमर्रा की वस्तुओं का उपयोग कर बचाव करने की तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।
महिला अपराधों पर कानूनी जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल ने महिला अपराधों से जुड़े नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित डिजिटल पोस्टर का अनावरण भी किया। साथ ही महिला पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा या मारपीट के मामलों को केवल घरेलू विवाद मानकर हल्का न लें, बल्कि तुरंत संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को कमजोर समझने वालों के मन में कानून का भय होना जरूरी है।
नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा
कार्यशाला में मौजूद महिलाओं को समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया और इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।
प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा क्षेत्र की डॉ. नंदिता (नेत्र सर्जन), विभिन्न वार्डों की पार्षद, महिला पत्रकार और महिला पुलिस कर्मी शामिल रहीं।
बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक ने किया। इस दौरान सीओ रामनगर सुमित पांडे, पार्षदगण, महिला पत्रकारों और बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित यह कार्यशाला महिलाओं को आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देने में सफल रही।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..
Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र
रेट्रो साइलेंसर से शोर मचाने पर मना किया तो युवक को चाकू मारा_haldwani
राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,अचानक आयी तकनीकी खराबी..Video
हैवानियत की हद : मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक_haldwani