हल्द्वानी में एकजुट हुए फोटोग्राफर


हल्द्वानी। फोटोग्राफी एसोसिएशन ग्रीन सिटी हल्द्वानी की वार्षिक बैठक में शहरभर के करीब 200 फोटोग्राफर एक मंच पर जुटे। बैठक में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं, फोटोग्राफरों के हितों और ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन ने कहा कि ग्राहक और फोटोग्राफर दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, किसी सदस्य के सामने व्यवसाय से जुड़ी परेशानी आने पर संगठन स्तर पर मिलकर समाधान निकालने और जरूरत पड़ने पर सामूहिक पहल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में फोटोग्राफरों के बीच एकजुटता और आपसी सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। संगठन ने कहा कि आने वाले समय में फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर लगातार चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे, ताकि इस व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित और सम्मानजनक बनाया जा सके।
एसोसिएशन का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य सभी फोटोग्राफरों को एक मंच पर लाकर उनके हितों की आवाज मजबूत करना और फोटोग्राफी व्यवसाय के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन