LOC पर पाक आर्मी ने तोड़ा सीजफायर, गोलाबारी में 15 निर्दोष नागरिकों की मौत


ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने बुधवार 7 मई को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की, जिसमें चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हुई. भारत की ओर से पाकिस्तान और पीओके में किए गए एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने पूंछ और तंगधार क्षेत्रों में स्थानीय लोगों पर गोलीबारी शुरू की।
पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलाबारी से सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई और उन्हें भूमिगत बंकरों में शरण लेने या अपने गांवों के भीतर या बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल स्थानीय नागरिक बदरुद्दीन ने कहा, “पाकिस्तान ने रात करीब 2:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी, जिस वजह से हमें भागना पड़ा. हमारे चार घर जला दिए गए. मैं और मेरा बेटा दोनों घायल हो गए. मेरा परिवार जीएमसी में है. हमारे लिए कोई जगह नहीं है. हम शांति चाहते हैं. शांति होनी चाहिए.”
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. लोगों के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवारों में दरारें आ गईं. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बॉर्डर वाले इलाकों की घटना के मद्देनजर अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी के दौरान पुंछ में एक गुरुद्वारे पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की।
गुरुद्वारे पर किए गए गोलीबारी में तीन सिखों की मौत हो गई. सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर कहा, ‘‘पुंछ में पवित्र गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें भाई अमरीक सिंह जी (रागी सिंह), भाई अमरजीत सिंह और भाई रणजीत सिंह सहित तीन निर्दोष सिखों की जान चली गई।
भारतीय सेना ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी का तुरंत जवाब दिया, जिससे कुपवाड़ा, रोजौरी-पुंछ सेक्टर में कई पाकिस्तानी सेना की चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से नागरिकों को निकालने का आदेश दिया है. वे सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर लगातार संपर्क में हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने जोरदार बदला लिया है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. इससे झल्लाई पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात को यह कार्रवाई होने के तत्काल बाद से जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सीजफायर तोड़ दिया है।
पाकिस्तानी सेना लगातार भारी गोलाबारी से भारतीय सीमा के अंदर आम नागरिकों को निशाना बना रही है. रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आकर पुंछ और तंगधार इलाकों में करीब 15 निर्दोष भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 43 अन्य घायल हुए हैं. पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से दर्जनों घर नष्ट हो गए हैं, जबकि एक गुरुद्वारे को भी भारी नुकसान पहुंचा है. गुरुद्वारे के गोलाबारी में नष्ट होने के बाद शिरोमणि अकाली दल भड़क गया है और उसने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण