उत्तराखंड में दर्दनाक़ हादसा, वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, चार घायल


उत्तराखंड : प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है पौड़ी जनपद के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्योली तल्ली व स्योलि मल्ली के बीच एक मैक्स वाहन खाई गिर गया। इस हादसे में पांच व्यकि्तयों की मौत हो गई, जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए।
शादी समारोह से लौट रहे थे बराती
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैक्स दुर्घटना में दस बुजुर्ग घायल
नैनीडांडा प्रखंड के विभिन्न गांवों से बुजुर्गों को लेकर सतपुली की ओर आ रही मैक्स सतपुली-दुधारखाल-कोटनाली-सिद्धखाल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक सहित सभी सवार घायल हुए हैं। घायलों को हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत विभिन्न गांवों से बुजुर्ग एक मैक्स वाहन में सवार होकर मेडिकल चेकअप के लिए सतपुली के हंस चिकित्सालय में आ रहे थे। मैक्स को ग्राम खुटिंडा निवासी तेजपाल सिंह चला रहा था। नैनीडांडा से सतपुली की ओर आते हुए सतपुली-दुधारखाल-कोटनाली-सिद्धखाल मोटर मार्ग पर टसीला-घेरूवा के मध्य मैक्स वाहन खड्ड में जा गिरी। ग्रामीणों की सूचना के बाद दुधारखाल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को आकस्मिक चिकित्सालय वाहन के साथ ही अन्य वाहनों से सतपुली की ओर रवाना किया।
थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि दुर्घटना में चालक तेजपाल सिंह के अलावा ग्राम सलाणा निवासी सरस्वती देवी (58), सावित्री देवी (51) व कबूतरी देवी (65), ग्राम बाडागाड निवासी विजय सिंह (78), सुल्तान (65) व श्यामा देवी (65), ग्राम भोपाटी निवासी चमन लाल (65) व शंकर सिंह (66), ग्राम भौन निवासी चेतन सिंह (65), ग्राम पतगांव निवासी मनवर सिंह (71) घायल हुए हैं। बताया कि सभी घायलों का हंस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आया 8 साल का बच्चा_मौत..
दून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : विकास शर्मा को 3 महीने फील्डिंग के बाद मारी गई गोली..
36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर
हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..
हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..