पहले धोखे से बुलाया, फिर बेटी और उसके प्रेमी को गोलियों से उड़ाया..तीन महीने पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार थी, बेटी

काशीपुर उधम सिंह नगर ( GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) काशीपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, शहर के अल्ली खां मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया, वही घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में ले लिया है और फरार हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी तीन माह पूर्व घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद परिवार द्वारा दोनों को बहला फुसला कर घर बुलाया गया, और जब आज दोनों ही शादी करके घर लौटे तो पिता ने दोनों प्रेमी जोड़े को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया.
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इसके साथ ही फरार पिता की तलाश शुरू कर दी है.
वही पुलिस भी इस घटना के बाद से स्तब्ध है और हत्यारोपी और पिता की तलाश में जुट गई है. आज भी समाज मे जाती की ऊंच नीच में प्यार करने वालों को मौत के घाट उतारा जाता है. ये बेहद ही चोंकाने वाली बात है, समाज मे आज भी कुरीतियों ने लोगों की मानसिकता को जकड़ा हुआ है, यही वजह है कि प्यार करने वालों के बीच सामाजिक खाई बनी हुई है ,जो ऑनर किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देती है.
बाइट :- लड़के मृतक का भाई
बाइट :- लड़के मृतक की मां
बाइट :- राजेश भट्ट……. अपर पुलिस अधीक्षक





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर