दुःखद: खाई में गिरी स्कॉर्पियो,हादसे में चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत


उत्तराखंड पुलिस के लिए मंगलवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र की शिवपुरी चौकी के प्रभारी विनोद शर्मा का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी निजी स्कॉर्पियो वाहन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी विनोद शर्मा देर रात मुनिकीरेती थाने से ड्यूटी पूरी कर शिवपुरी चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से पहले उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे की जानकारी काफी देर बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस प्रशासन तक पहुंची।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा कठिन परिस्थितियों में शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
रानीपोखरी निवासी विनोद शर्मा केवल एक पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि देश सेवा के प्रति समर्पित एक योद्धा भी थे। पुलिस विभाग में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी थीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग जॉइन किया और अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा जनसेवा के लिए पहचान बनाई।
अपने सेवा काल के दौरान वे ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाल चुके थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दुःखद: खाई में गिरी स्कॉर्पियो,हादसे में चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत
लैंड फ्रॉड में नैनीताल सबसे ऊपर, 30 मामलों में FIR की तैयारी_अफसर भी नपेंगे…
पार्षद प्रीति आर्या और हेमन्त साहू की पहल रंग लाई, हेल्थ कैम्प में 86 मरीजों की हुई जांच
उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पॉलिसी
नैनीताल पालिका में 15 में से 13 सभासद धरने पर, अध्यक्ष और सभासद आमने-सामने, जानें माजरा क्या है..