

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। महिलाएं उत्तराखंड और अन्य राज्यों से गुजरने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ एक संदेश साझा किया है।
मुख्यमंत्री के इस संदेश में लिखा है- “आप समस्त प्रदेशवासियों को मातृशक्ति के प्रति सम्मान व विश्वास के प्रतीक, भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली को लेकर आएं।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों को माताओं व बहनों की यात्रा के लिए दो दिनों तक मुफ्त किए जाने का निर्णय लिया है।
ट्वीट के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal