तेज आंधी-ओलावृष्टि का खतरा,उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट


अगले 24 घंटे बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज आंधी ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बौछार के साथ ओलावृष्टि दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मृत्यु हो गई।
हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से फौरी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में शुक्रवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछार, गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आंधी चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारों का क्रम भी बना हुआ है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि परेशानी बढ़ा रही है।
आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)