
SP City Haldwani ने ट्रक,टेंपो, ऑटो ,टैक्सी, ई रिक्शा प्रबंधकों के साथ की बैठक दिए सख्त निर्देश , अपने रूट कलर से अलग चलने पर तत्काल होगी कार्यवाही

आज हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन, ऑटो यूनियन, ई रिक्शा यूनियन, के प्रबंधकों के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दिए निम्न दिशा निर्देश दिए गए।

? बैठक में सर्वप्रथम ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी ट्रक में प्रेशर हाॅर्न नहीं पाया जाना चाहिए पुलिस चेकिंग के दौरान यदि प्रेशर हाॅर्न पाया जाता है तो ट्रक चालक एव प्रबंधक के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
? टैक्सी, टेंपो, ऑटो , प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने- अपने ही स्टैंड से चलना सुनिश्चित करेंगे। ऑटो एवं टेंपो प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने निर्धारित रूट कलर से अपने मार्ग पर चलना सुनिश्चित करेंगे।
? ई-रिक्शा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वह गलियों में ही ई रिक्शा चलाएंगे तथा मेन रोड पर कोई भी ई रिक्शा चलता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
? ओके होटल, सिंधी चौराहा, जेल रोड चौराहा, ताज चौराहा चलने वाले नो ऑटो एवं टेंपो जोन रहेगा।
? एस.पी. सिटी हल्द्वानी द्वारा उपरोक्त यातायात नियमों का पालन कराने हेतु कोतवाली हल्द्वानी की PC-1 तथा थाना बनभूलपुरा की PC-2 चीता मोबाइल तथा थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा के रात्रि अधिकारी के द्वारा प्रातः 4:00 बजे से बस स्टेशन एवं के.एम.ओ.यू. स्टेशन में यातायात के नियमों का पालन करवाया जाएगा।
? एस.पी. सिटी हल्द्वानी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी उपरोक्त स्टैंड के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी