‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन


हल्द्वानी, संत निरंकारी मिशन पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में ‘वननेस वन – प्रकृति के साथ समरसता’ अभियान के तहत 23 अगस्त को देशभर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के इस अभियान में देशभर के 630 से अधिक स्थानों पर करीब 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हल्दुचौड़-हल्द्वानी शाखा की ओर से लालकुआं नगर वन क्षेत्र में सुबह 6 से 9 बजे तक वृक्षारोपण किया जाएगा।
अभियान की खास बात सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी है। मिशन के अनुसार लगाए गए पौधों की तीन से पांच वर्षों तक नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि वे विकसित होकर छोटे वनों का रूप ले सकें और स्थानीय जैव विविधता एवं पर्यावरण को मजबूत कर सकें।
संत निरंकारी मिशन के अनुसार, अगस्त 2021 में शुरू हुई ‘वननेस वन’ पहल अब देशभर में व्यापक अभियान का रूप ले चुकी है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना है।
बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश “प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं” इस अभियान की मूल प्रेरणा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम