निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान


हरियाली संग सेवा समर्पण की सौम्य अभिव्यक्ति
हल्द्वानी हल्दूचौड 23 अगस्त। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजापिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए ‘वननेस वन’ परियोजना के सातवें चरण के अंतर्गत आज देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन- सहभागिता अभियान से जोड़ा गया। सुबह 6 से 9 बजे तक सैकड़ों सेवादार एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराया ।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई ‘वननेस वन’ परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है कि हम प्रकृति से पृथक नहीं अपितु उसी का अभिन्न अंग हैं। अतः इसका संरक्षण करना वास्तव में स्वयं के जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।
इसी क्रम में निरंकारी मिशन की हल्दूचौड हल्द्वानी ब्रांच के द्वारा रविवार 23 अगस्त को सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक हल्दूचौड नगर वन क्षेत्र लालकुआं में ब्रांच मुखी प्रताप सिंह विष्ट जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया । जिसमें करीब विभिन्न प्रकार के 1200 पेड़ लगाए गए।मुख्य अतिथि डिप्टी रेंजर श्री धर्मेन्द्र मेहरा जी व ग्राम प्रधान श्रीमती रूक्मिणी नेगी हल्दूचौड के तत्वावधान में संयुक्त रूप से पेड़ लगाकर ओर लोगों को प्रकृति को हर भरा रखने का संदेश देने के साथ संपन्न हुआ ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत