

उत्तराखण्ड के नैनीताल में नकली भारतीय करंसी और दुबई की संदिग्ध करंसी दिराम के साथ एक गिरफ्तार जबकि तीन युवक भागने में सफल। व्यापारियों की सूझबूझ से आरोपी युवकों में से एक के कब्जे से फर्जी नोट बरामद। पुलिस मामले की जांच के साथ भागे युवकों की तलाश में जुटी।
नैनीताल की मल्लीताल बाजार में आज सवेरे लगभग दस बजे शुभंजली कलेक्शन में दो युवक समान खरीदने पहुंचे। व्यापारी कन्हैया जैसवाल ने बताया कि उस समय उनका पुत्र दुकान में मौजूद था। युवकों ने उससे ₹370/= के जॉकी के इन वियर खरीदे और ₹500/=का नोट दिया, जसपर उन्हें ₹130/= लौटा दिए गए। इनके जाने के बाद व्यापारी को शक हुआ और पिता के आने के बाद बेटे ने नोट चैक करवाया।
नोट के नकली होने की पुष्टि होने के बाद कैमरे चैक किये गए और वीडियो अन्य व्यापारियों के पास भी भिजवाया गया। आरोप है कि युवकों के पास ₹500/= रुपये के नोटों का एक बंडल था। वीडियो फैलने के बाद मॉल रोड के एक व्यापारी ने ठगे गए व्यापारी को बताया गया कि आरोपी मॉलरोड के शोरूम में देखे गए हैं, जो संख्या में चार हैं। इसपर सभी व्यापारियों ने उनका पीछा किया तो आरोपियों को संदेह हो गया और उन्होंने पैदल चलते हुए अपनी स्पीड तेज कर दी।
व्यापारियों ने चार में से एक को नगर पालिका के पास दबोच लिया और कोतवाली ले आए। आरोपी ने बताया कि उसके तीन साथी हैं जो अशोक पार्किंग में गए हैं। पार्किंग में देखने पर पता चला कि अन्य तीनों आरोपी फरार हो गए हैं।
पुलिस ने एक निजी बैंक में करेंसी चैक कराई तो उसमें नकली नोट की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों से ₹500/= के नकली नोट और 200 दिरम के 17 संदिग्ध नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही नोटों की जानकारियों में जुट गयी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम
हर 8 मिनट में एक मौत, ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ नैनीताल में पिंक मुहिम_ न्यायमूर्ति और IG भी शामिल
UGC Roll Back’ की मांग, हल्द्वानी में सत्याग्रह…