

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। यह बीते दिनों बारिश के चलते रोक दिया गया था। परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने बताया कि हनुमानगढ़ी से रूसी तक लाइन बिछाने के लिए बुधवार रात से काम फिर शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले 20 दिनों तक रात आठ से सुबह सात बजे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि रात में 8 बजे से सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
शहर में सीवर ट्रीटमेंट परियोजना के तहत हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले 20 दिनों तक रात आठ से सुबह सात बजे तक हल्द्वानी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोग कालाढूंगी रोड व भवाली रोड से हल्द्वानी या अन्य स्थानों को जा सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर तीखी बहस, हल्द्वानी में फॉरेस्ट लैंड पर क्यों ? एक्ट का उल्लंघन है जेल होनी चाहिए_ फैसला सुरक्षित
उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट..