

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन.एस.ए.) अजीत डोभाल ने भेंट की। उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।गुरूवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में की भेंट की। सीएम धामी ने शॉल ओढ़ाकर एनएसए डोभाल का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आजकल उत्तराखंड दौरे पर हैं. बीते रोज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मसूरी पहुंचे थे. उसके बाद आज एनएसए अजीत डोभाल ने राजधानी देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.
एनएसए अजीत डोभाल और सीएम धामी के बीच करीब 30 मिनट बातचीत हुई. इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
जानकार बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजीत डोभाल ने उत्तराखंड की सीमाएं जो दूसरे देशों से मिल रहे हैं उनके विषय में बातचीत की है. जिसमें बाइब्रेंट विलेज योजना का जिक्र प्रमुख रूप से आता है.
बाइब्रेंट विलेज मोदी सरकार की एक दूरगामी सोच है. इसके जरिये सरकार सीमांत गांवों के विकास पर जोर दे रही है. साथ ही सरकार बाइब्रेंट विलेज के जरिये सीमांत गांवों से पलायन को रोकने का काम कर रही है. उत्तराखंड में भी कई ऐसे गांव हैं जिनकी सीमा चीन, नेपाल से लगती है. साथ ही सीएम धामी और एनएसए अजीत डोभाल के बीच राज्य के कई विषयों पर भी चर्चा हुई है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उत्तराखंड में पलायन और दूसरे मुद्दों को लेकर भी कई बार चिंता जाहिर कर चुके हैं. उनकी जड़े आज भी उत्तराखंड से जुड़ी हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हर साल देवी पूजन के लिए भी अपने गांव पहुंचते हैं. फिलहाल अजीत डोभाल मसूरी में स्थित एलबीएस अकादमी में ट्रेनी अधिकारियों के बीच पहुंचे थे. जिसके बाद आज उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video