Ad

नक्शा मंजूरी में अब आनाकानी नहीं चलेगी, नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा,,डीएम का सख्त फरमान..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मकानों के नक्शे को लेकर डीएम रयाल सख्त,,अब लापरवाही करने वालों की नौकरी जाएगी

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल –
जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भवन मानचित्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए और आवासीय भवनों के मानचित्रों में बिना कारण आपत्तियाँ न लगाई जाएं।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत राजकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित अवर अभियंता और सहायक अभियंता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मानचित्रों के निस्तारण में लापरवाही या विलंब करने वाले अभियंताओं पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए, किसी भी फरियादी को बिना समाधान के वापस न भेजा जाए, और जनसुविधा से जुड़ी योजनाओं जैसे पार्किंग एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।

गौलापार क्षेत्र में गौशाला निर्माण की समीक्षा के दौरान मिली लापरवाही पर संबंधित अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया।
बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, सहायक अभियंता सुधांशु सिंह, शिवम धीमान, अभिषेक कुमार एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *