उत्तराखंड की रजत जयंती : विधानसभा के विशेष सत्र अधिसूचना जारी


देहरादून –
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र तीन नवंबर से होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत यह सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है, जिसे विधानसभा सचिवालय ने सार्वजनिक किया।
विशेष सत्र का आयोजन देहरादून स्थित विधानसभा भवन में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार अहम विधायी और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर सकती है। अधिसूचना की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।
यह अधिसूचना विधानसभा सचिवालय के उप सचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त के हस्ताक्षर से जारी की गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal