

लालकुआं रेलवे प्रशासन तथा वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लालकुआं की नगीना कॉलोनी में दो सौ से अधिक मकान मालिकों को 10 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से स्वयं हटने का नोटिस जारी किया है बुधवार को रेल प्रशासन की ओर से घरों पर नोटिस चस्पा किए गए इस दौरान मौजूद लोगों की चस्पा कर रहे अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुईं जिसमें उन्होंने रेलवे प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि आज रेलवे विभाग के सिनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जयसवाल के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन तथा वन विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अधिकारी नगीना कॉलोनी पहुंचे।
वहीं रेलवे अधिकारियों ने सभी कॉलोनीवासियों के घरों पर नोटिस चस्पा करते हुए 10 दिन के भीतर अपने निर्माण स्वयं हटाने की हिदायत दी है।साथ ही कहा कि तय समय के बाद यदि अतिक्रमण रेलवे प्रशासन हटाएगा तो उस पर आने वाले खर्चे की वसूली कब्जा करने वालों से की जाएगी ।
इधर सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जयसवाल ने बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए तत्काल भूमि की जरूरत है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते आज यहां कारवाई की गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बता दें कि लालकुआं स्थित नगीना कॉलोनी 40 वर्ष पूर्व से बसी हुई है। इसमें 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं और कॉलोनी में दो सरकारी स्कूल, धर्मस्थल समेत बिजली, पानी आदि सरकारी सुविधाएं वर्षों से मुहैया कराई गईं हैं बुधवार को लोगों की नोटिस चस्पा करने आए कर्मचारी और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई इधर रेलवे प्रशासन द्वारा कि गई इस कार्रवाई से कालोनीवासियों में हड़कंप मचा हुआ है ।
उन्होंने रेलवे प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
वहीं रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य रूप से सीनियर सेक्शन इंजीनियर लालकुआं आई के मल्ल,जेई विशाल सिंह तथा दिनेश चंद्र कश्यप, राजस्व विभाग के कानूनगो रमेश चन्द्र, पटवारी सुनीता लोहनी मौजूद रहे।
इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने नगीना कालोनी में मजार का भी निरीक्षण कर उसे हटाने के आदेश दिए हैं ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal