उत्तराखंड : महिला से छेड़खानी मामले में आरोपी महंत गिरफ्तार, जारी हुआ था गैर जमानती वारंट


उत्तराखंड : महिला से छेड़खानी के मामले में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी पर लुधियाना की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
पंजाब के लुधियाना से पुलिस की एक टीम बुधवार को जनपद हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महंत अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की। घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ।
आरोपी महंत की गिरफ्तारी के दौरान उसके आवास पर लोगों जमावडा लग गया। उसकी पहली पत्नी ने महंत पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। फिलहाल पंजाब पुलिस आरोपी महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान